नई दिल्ली, 28 सितंबर। भोजपुरी सिनेमा और टीवी की जानी-मानी हस्ती मोनालिसा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह अपने आकर्षक लुक्स से फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।
इस नवरात्रि, मोनालिसा ने हर दिन एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल आउटफिट में तस्वीरें साझा की हैं, और उनका हालिया लहंगा सभी का ध्यान खींच रहा है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक लाइट ब्लू रंग के लहंगे में तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें हैवी वर्क और पूरी एंब्रॉयडरी की चोली शामिल है। लहंगे पर मोती और जरी का काम इसे और भी खूबसूरत बनाता है।
अपने लुक को और निखारने के लिए मोनालिसा ने पर्ल चोकर सेट पहना है और हल्का मेकअप किया है। तस्वीरों में वह माता रानी के कीर्तन में भाग लेती नजर आ रही हैं, जहां अन्य महिलाएं भी भजन गा रही हैं।
फैंस उनके इस लुक पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भोजपुरी की सबसे खूबसूरत और प्यारी अभिनेत्री आप ही हैं।"
एक अन्य यूजर ने कहा, "नवरात्रि में आपका हर लुक अद्भुत है।"
इससे पहले, मोनालिसा ने एक डांस वीडियो भी साझा किया था, जिसमें वह पंजाबी गायक जैस्मीन सैंडलस के गाने 'खंड लगदी' पर थिरकती नजर आईं। उन्होंने गाने के साथ पूरा गीद्दा किया और शहनाज गिल की तरह हर डांस स्टेप को फॉलो किया। फैंस ने उनके डांस की भी सराहना की।
काम की बात करें तो मोनालिसा इस समय लाइव शो और इवेंट्स में सक्रिय हैं। उन्हें हाल ही में सीरियल 'शमशान चंपा' में देखा गया था, जो एक सुपरनेचुरल टीवी शो था, जिसका प्रसारण शेमारु टीवी पर हुआ था।
You may also like
पति ने पत्नी की प्रेमी से शादी कराने की पुलिस से लगाई गुहार
52 वर्षीय महिला ने 9 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी, पति की दास्तान
पुणे में ससुर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
डोडा में AAP विधायक की गिरफ्तारी पर विवादित वीडियो वायरल
अनूपपुर: व्यक्ति की सोच ही उसकी सबसे बड़ी ताकत,प्रशासन व बैंक मिलकर दिव्यांगों को दिलाएं स्वरोजगार के अवसर- संभागायुक्त